{"_id":"6a7c58814999e8d72f0391a1","slug":"national-librarians-day-at-ts-negi-government-college-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167086-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय कॉलेज की ज्ञान-व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र : डॉ. उत्तम चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय कॉलेज की ज्ञान-व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र : डॉ. उत्तम चंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस अभियान-2026 के तहत पुस्तकालय समिति ने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का किया। कार्यक्रम भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री प्रो. एसआर रंगनाथन की जयंती पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने कहा कि पुस्तकालय महाविद्यालय की ज्ञान-व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करने और पुस्तकालय की सुविधाओं का सदुपयोग करने का आह्वान किया। पुस्तकालय समिति के संयोजक प्रो. धर्म कीर्ति नेगी ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार, चिंतन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी, प्रो. तंजिन नारगु, प्रो. शांता कुमार और विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।