{"_id":"69bbcc6555b13f4c6803e9c5","slug":"nirmand-kedas-road-is-full-of-potholes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156339-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड-केदस सड़क पर गड्ढों की भरमार, सफर जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड-केदस सड़क पर गड्ढों की भरमार, सफर जानलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान-6 : ग्रामीण, किसान-बागवान और मरीज झेल रहे परेशानी
. बीते वर्ष बरसात से सड़क को पहुंची भारी क्षति, लोक निर्माण नहीं ले रहा सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
बरसात के दौरान निरमंड-केदस सड़क को भारी क्षति पहुंची है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। रोजाना चार पंचायतों के ग्रामीण खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। हजारों लोग, किसान-बागवान और स्कूली बच्चे परेशानी झेल रहे हैं। मरीज हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं। केदस से देवढांक नौ किलोमीटर सड़क की हालत बीते लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग सुध नहीं ले रहा है। इस सड़क से नगर पंचायत निरमंड, शिशवी, घाटू और भालसी पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
जल्द सुधारी जाए सड़क की हालत
ग्रामीण राजेश कुमार, हेमंत, महेश कुमार, धर्मेंद्र, जियालाल, अमर सिंह, राजू और मोहर सिंह सहित अन्य लोगों को कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है। लंबे समय से सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है।
सड़क को हाल ही में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया है। जल्द ही सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने और मरम्मत करने का कार्य शुरू किया जाएगा। - राकेश नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
Trending Videos