सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Notice to remove camping sites in Raghupurgarh

Rampur Bushahar News: रघुपुरगढ़ में कैंपिंग साइटों को हटाने का नोटिस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन सीजन से पहले युवाओं पर मंडराया बेरोजगार होने का खतरा
Trending Videos

बेस कैंप में कारोबार करने तैयार हैं युवा, कहा-जंगल के बीच न भेजा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुरगढ़ में कैंपिंग चलाकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे युवाओं पर अब बेरोजगार होने का संकट खड़ा हो गया है। वन विभाग ने 45 युवा कारोबारियों को नोटिस भेजकर पर्यटन सीजन के ऐन मौके पर अपनी कैंपिंग साइटों को हटाने के लिए कहा है। युवाओं का आरोप है कि वन विभाग उन्हें ऐसी जगह पर टेंट लगाने को कह रहा है जहां पर्यटकों की आवाजाही नहीं होती है।
रघुपुरगढ़ में क्षेत्र की चार पंचायतों के युवा ईको टूरिज्म के तहत अपना कारोबार चला रहे हैं। यही कारण है कि पिछले चार पांच सालों से रघुपुरगढ़, सरयोलसर और जलोड़ी दर्रा में सैलानियों का आवागमन बढ़ा है। अब यहां पर्यटकों का आना हजारों की जगह लाखों तक पहुंच गया है। रघुपुरगढ़ में कैंपिंग लगाकर क्षेत्र के करीब 200 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी लाल ठाकुर, पवन नेगी, सुनील ठाकुर,विजय कुमार, अर्जुन ठाकुर, हंस राज, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार और राकेश कुमार आदि ने कहा कि पहले वन विभाग ने उन्हें रघुपुरगढ़ के आसपास की जगह छोड़ने के लिए कहा। उन्हें बेस कैंप में टेंट लगाने का आश्वासन दिया। अब यहां से उठकर नीचे जंगल के बीच जाने कहा गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग उनको ऐसी जगह भेज रहा है जहां पर्यटकों का आवागमन शून्य है। कहा कि वे रघुपुरगढ़ के आसपास की जगह को खाली कर बेस कैंप में टेंट लगाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले साल भी इस तरह की कार्रवाई की थी। हर बार उन्हें पर्यटन सीजन के दौरान परेशान किया जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय करने की मांग की है।
...
रघुपुरगढ़ में रोजगार कमा रहे युवाओं की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस बारे वन विभाग को भी कहा है। मार्च के अंत तक वह स्वयं रघुपुरगढ़ का दौरा कर निरीक्षण करेंगे। युवाओं को उचित जगह दी जाएगी।
-बुद्धि सिंह ठाकुर, चेयरमैन, राज्य मिल्कफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article