सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Jhiru Cricket Cup begins in Baga Sarahan. Spartan advances to the next round

Rampur Bushahar News: बागा सराहन में झीरू क्रिकेट कप शुरू स्पार्टन ने अगले दौर में पाया प्रवेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. प्रतियोगिता की विजेता टीम को मिलेगी तीन लाख इनामी राशि
Trending Videos

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को मिलेंगे 11 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। आउटर सिराज के प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन में वीरवार से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहला मैच लव ब्रदर्स स्पार्टन और कंचन इलेवन के मध्य खेला गया, स्पार्टन ने मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। ऐतिहासिक झीरू कप के 34वें संस्करण की विजेता टीम को 3 लाख और उपविजेता टीम को 1,50,000 लाख रुपये नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 11 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। वीरवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष बागा सराहन दयाल ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए ताकि युवाओं का खेलों की ओर रूझान बढ़े। उन्होंने टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। वहीं, युवाओं से नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देने का आह्वान किया। युवक मंडल बागा सराहन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता ओपन स्तर पर करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश सहित उत्तराखंड, जम्मू के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर, सचिव दीपक ठाकुर, संयुक्त सचिव अमन ठाकुर, कोषाध्यक्ष विपिन ठाकुर और प्रबंधक लकी ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article