सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Oshin Sharma delivered an outstanding performance at the Viksit Bharat Youth Parliament

Rampur Bushahar News: ठियोग की बेटी ओशीन शर्मा ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया हिमाचल का मान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Oshin Sharma delivered an outstanding performance at the Viksit Bharat Youth Parliament
ठियोग की बेटी ओशीन शर्मा ने विकसित भारत युवा संसद-2026 में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व। संवाद
विज्ञापन
ठियोग की बेटी ओशीन शर्मा ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया हिमाचल का मान

. विकसित भारत युवा संसद में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

. पूर्व में भी दो राष्ट्रीय स्तर के सम्मान कर चुकी हैं हासिल

सुनील ग्रोवर

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के जैस गांव की बेटी ओशीन शर्मा ने विकसित भारत युवा संसद-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ठियोग, शिमला और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। ओशीन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद नई दिल्ली में लोकसभा के संविधान सदन स्थित ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। देश के सबसे बड़े युवा लोकतांत्रिक आयोजनों में शामिल विकसित भारत युवा संसद-2026 में देशभर के 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयन प्रक्रिया के बाद ओशीन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया और देशभर से चयनित मात्र 105 प्रतिभागियों में स्थान बनाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रश्नकाल सत्र में ओशीन शर्मा को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की भूमिका सौंपी गई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, हरित रोजगार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संरक्षण उपायों और विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके उत्तरों और प्रस्तुति की उपस्थित व्यक्तियों और प्रतिभागियों ने सराहना की। इस अवसर पर उन्हें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, युवा कार्य विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल और अतिरिक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रमाण माना जा रहा है। ओशीन शर्मा की उपलब्धियों की सूची यहीं तक सीमित नहीं है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में राजस्थान विधानसभा में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया था। वहीं, वर्ष 2026 में महाराष्ट्र विधानसभा नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसदीय कार्यक्रम में भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से नवाजा गया। ओशीन वर्तमान में डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में बीएससी (ऑनर्स) बागवानी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। उनके पिता संजीव शर्मा सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, जैस गांव, ठियोग क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article