सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People are troubled due to frequent power outages

Rampur Bushahar News: बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई, गुम्मा और बाघी में रोजमर्रा के काम हो रहे प्रभावित
Trending Videos

स्प्रे न होने से बागवानों को फसलों के नुकसान की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई ( रोहडू )। कोटखाई, गुम्मा और बाघी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दिन में कई बार बिजली बाधित हो रही है। अससे दैनिक कार्यों पर सीधा असर पड़ रहा है।
बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर बागवानों पर पड़ रहा है। इस समय सेब सहित अन्य फसलों पर स्प्रे का कार्य जोरों पर होता है। बिजली न होने के कारण स्प्रे मशीनें नहीं चल पा रहीं। इससे बागवानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। समय पर स्प्रे न होने पर उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गुम्मा और कोटखाई बाजार के व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली जाने से दुकानों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। खासकर बिजली पर निर्भर दुकानों का कार्य पूरी तरह बाधित हो रहा है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई में भी स्थिति गंभीर है। दूरदराज क्षेत्रों से अपने काम करवाने आने वाले लोगों को बिजली न होने के कारण दफ्तरों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई मामलों में लोगों को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अशोक जस्टा, सुनील चौहान, विशाल भीकटा, राजीव डोटका, ज्ञान ठाकुर, प्रदीप भोलटा, रितेश चौहान, अजय हिमटा, रजनीश चौहान, बिट्टू राजटा, राजपाल और श्याम जस्टा ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed