सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Polytechnic trainee assaulted in Pragatinagar Gumma, case registered

Rampur Bushahar News: प्रगतिनगर गुम्मा में पाॅलिटेक्निक प्रशिक्षु से मारपीट, केस दर्ज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
.साथी प्रशिक्षुओं पर लगाया मारपीट करने का आरोप
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के एबीवीजीआईईटी प्रगतिनगर में पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षु के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में सुजल राणा ने बताया है कि 13 मार्च की रात को करीब 10 बजे प्रभात नुगल ने उसे कर्मा के क्वार्टर में बुलाया। वहां संस्थान के ही सात से आठ प्रशिक्षु रात को शराब पी रहे थे। इसी बीच पैसे को लेकर बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसे एक कमरे में बंद कर दिया और बार-बार पीटा। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना कोटखाई में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed