{"_id":"6a201d5420a7f192ff0ba61d","slug":"posts-vacant-in-jal-shakti-nerwa-division-work-badly-affected-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161626-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जल शक्ति नेरवा मंडल में 212 पद रिक्त, कामकाज बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जल शक्ति नेरवा मंडल में 212 पद रिक्त, कामकाज बुरी तरह प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जल शक्ति नेरवा मंडल में 212 पद रिक्त, कामकाज बुरी तरह प्रभावित
मैदानी स्तर पर कर्मचारियों की कमी, समय पर पूरे नहीं हो रहे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। जल शक्ति मंडल नेरवा कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में स्वीकृत 530 नियमित पदों में से 212 पद खाली पड़े हैं। इस कमी के कारण पेयजल और सिंचाई योजनाओं का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में केवल 318 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। स्टाफ की कमी से कई पेयजल और सिंचाई योजनाएं ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं। विभाग की अधिकतर पेयजल योजनाओं के स्रोत दुर्गम स्थानों पर स्थित हैं। इन स्थानों तक पहुंचने में कर्मचारियों को आधा दिन लग जाता है। जिन योजनाओं में कर्मचारी नहीं हैं, वहां समस्या आने पर अन्य योजनाओं से कर्मचारियों को भेजना पड़ता है। इससे अन्य योजनाओं का काम भी बाधित होता है। मंडल और उपमंडल कार्यालयों में भी कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं। मंडल में विभिन्न श्रेणियों के कुल 212 पद रिक्त हैं। इनमें सहायक अभियंताओं के दो, कनिष्ठ अभियंताओं के आठ और मंडलीय लेखाकार के दो पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मंडलीय हेड ड्राफ्ट्समैन का एक, ड्राफ्ट्समैन के दो और कनिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के तीन पद खाली हैं। वरिष्ठ सहायक के चार, कनिष्ठ सहायक के दो और कनिष्ठ सहायक सूचना प्रौद्योगिकी का एक पद भी रिक्त है। स्टेनो का एक, सहायक रसायनज्ञ का एक, प्रयोगशाला सहायक का एक और सर्वेयर के चार पद भी खाली पड़े हैं। मैदानी स्तर पर भी कर्मचारियों की भारी कमी है। बेलदारों और जलरक्षकों के सर्वाधिक 96 पद खाली पड़े हैं। फिटरों के 33 और चौकीदारों के 24 पद भी रिक्त हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूसी और डब्ल्यूआई के 11, ड्राइवर के दो, चपरासी का एक, स्वीपरों के तीन और पैरा-पंप ऑपरेटर के तीन पद भी खाली हैं। इन रिक्तियों से पेयजल और सिंचाई योजनाओं के रखरखाव तथा संचालन में बड़ी बाधा आ रही है।
Trending Videos