सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pradhan's seat reserved for women for the third time in Dehra

Rampur Bushahar News: देहरा में तीसरी बार महिला के लिए प्रधान की सीट आरक्षित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के 2200 मतदाता करेंगे मत का उपयोग


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की देहरा पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में है। इसका कारण प्रधान की सीट है। पिछले दो चुनाव में प्रधान की सीट महिला के लिए आरक्षित रही। इस बार भी तीसरी बार प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित है। वहीं, पिछली बार देहरा पंचायत में करीब 1900 मतदाताओं में से 1600 के करीब मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इस बार मतदाताओं की संख्या करीब 2200 है। मतदाताओं में 300 से ज्यादा नए मतदाता पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे। वर्ष 2011 में अनुसूचित जाति के लिए यह पद आरक्षित था। पिछले दोनों कार्यकाल में प्रधान की सीट महिला के लिए आरक्षित रही और इस बार भी महिला को मौका मिला है। पंचायत लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट दो सौ दस मेगावाट चरण एक से प्रभावित है। पंचायत में लाडा, सीएसआर जैसे कई योजनाओं के तहत पैसा आता है। इससे बजट की कमी नहीं होती। प्रधान पद पर सभी की नजरें रहती हैं। देहरा में इस बार कई पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन पंचायत रोस्टर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article