फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road accident on the Kaloon-Salana-Jhina road; one youth dies

Rampur Bushahar News: कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Road accident on the Kaloon-Salana-Jhina road; one youth dies
चौपाल में दुर्घटनाग्रस्त कार
मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर पलाईश नामक स्थान के पास रविवार को पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे एक टाटा नेक्सॉन कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित किमटा पुत्र नरेंद्र किमटा, निवासी गांव कलूण, डाकघर चम्बी, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में केवल सुमित किमटा ही सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं, थाना चौपाल को दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से दस हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है।.

चौपाल में दुर्घटनाग्रस्त कार

चौपाल में दुर्घटनाग्रस्त कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article