फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saplings planted in the villages of Sarahan Panchayat

Rampur Bushahar News: सराहन पंचायत के गांवों में किया पौधरोपण

Sun, 02 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted in the villages of Sarahan Panchayat
सराहन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्रामीण, महिलाओं और युवाओं ने किया पौधरोपण। संवाद
सराहन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
विज्ञापन

. पर्यावरण संरक्षण का नारा देते हुए रोपे देवदार के 250 पौधे

. अभियान में ग्रामीण, महिला, युवक मंडल और स्वयं सेवी संस्थाओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। रामपुर की पर्यटन नगरी सराहन में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं ने पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। सराहन पंचायत और वन विभाग ने एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया। सराहन पंचायत के सभी गांवों में पौधरोपण किया गया। इस अभियान के जरिये सभी गांवों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया और अधिक से अधिक पौधे रोपने का आह्वान किया गया। सराहन पंचायत प्रधान सोहन पांटू ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में एक पौधा मां के नाम अभियान में पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्लै और सराहन के जंगल में खाली स्थानों में लोगों ने 250 देवदार के पौधे रोपे। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में पंचायत के डेढ़ दर्जन युवक मंडल, महिला मंडल, सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों ने पौधे रोपे। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान रामकृष्ण ड्रेक, वन विभाग के डिप्टी रेंजर परमार टोलटा, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed