{"_id":"69c674b605f49e2978011df1","slug":"six-posts-of-assistants-and-one-post-of-worker-will-be-filled-in-anganwadi-centres-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-156924-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आंगनबाडी केंद्रों में भरे जाएंगे सहायिकाओं के छह और कार्यकर्ता का एक पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आंगनबाडी केंद्रों में भरे जाएंगे सहायिकाओं के छह और कार्यकर्ता का एक पद
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने महिलाओं से 20 अप्रैल तक मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बाल विकास परियोजना कार्यालय जुब्बल के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता का एक और सहायिकाओं के छह पद भरे जाएंगे। पदाें को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 20 अप्रैल तक अपना आवेदन कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। 24 अप्रैल को पद भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी जुब्बल आशीष चौहान ने बताया कि कोटखाई तहसील के अंतर्गत कुफरबाग आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, नैहरा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, हलाईला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा जोल आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, कलनेटा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद और क्रेच केंद्र नगर पंचायत कोटखाई में सहायिका का एक पद भरा जाएगा। क्रेच केंद्र नगर पंचायत कोटखाई में कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। उम्मीदवार उसी गांव अथवा लाभान्वित गांव का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की दोनों के लिए शैक्षणिक योगिता बारहवीं होनी चाहिए।
Trending Videos