सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SJVN and NHPC won the matches

Rampur Bushahar News: एसजेवीएन और एनएचपीसी ने जीते मुकाबले

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
SJVN and NHPC won the matches
रामपुर परियोजना में कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाडिय़ों से मिलते परियोजना प्रमुख विकास म
विज्ञापन
रामपुर परियोजना में अंतर-सीपीएसयू कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड की ओर से रामपुर परियोजना में 25वीं अंतर-सीपीएसयू कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने टीमों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर चार लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एसजेवीएन ने सीईए को हराया। दूसरे मुकाबले में एनएचपीसी लिमिटेड ने आरईसी को पराजित किया। तीसरे मैच में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने टीएचडीसी के खिलाफ जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने विद्युत मंत्रालय की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन में बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता के लिए स्वस्थ कार्यबल आवश्यक है। वहीं निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने कहा कि ऐसे आयोजन शारीरिक तंदुरुस्ती, टीम भावना और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
कबड्डी टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का ध्वज फहराकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद नाटी की प्रस्तुति ने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक झलक पेश की। सभी टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट भी किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 26 मार्च को संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed