{"_id":"69b7ee6562018ec6d70db295","slug":"snowfall-and-rain-brought-smiles-on-the-faces-of-gardeners-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156142-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बर्फबारी और बारिश से खिल उठे बागवानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बर्फबारी और बारिश से खिल उठे बागवानों के चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन
. गुठलीदार समेत सेब फसल के लिए फायदेमंद रहेगी बारिश
निचले क्षेत्रों में सेब फ्लॉवरिंग के लिए जमीन में लौटी नमी, अच्छी सेटिंग की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में बर्फबारी और बारिश होने से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। ताजा बारिश गुठलीदार फलों और सेब समेत अन्य नकदी फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। जमीन में नमी आने से बागवानों को अच्छी फसल की उम्मीद है। लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसातों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। ताजा बारिश से सबसे ज्यादा फायदा गुठलीदार फलों को होेगा। प्लम, बादाम के बगीचों में फ्लॉवरिंग के बाद सेटिंग हो चुकी है। ताजा बारिश ने फलों में जान फूंक दी है। बारिश से जमीन में नमी लौट आई है और फलों में फिलहाल ड्रॉपिंग की समस्या नहीं रहेगी। सेब के पेड़ों में बीमारियों से भी निजात मिलेगी और फलों का आकार भी सही तरीके से बढ़ेगा। इसके अलावा रामपुर उपमंडल समेत अन्य उपमंडलों के सेब बहुल निचले इलाकों में इन दिनों फ्लॉवरिंग शुरू होने वाली है। ऐसे में ताजा बारिश के कारण जमीन में नमी होने से फूलों की अच्छी सेटिंग होने की उम्मीद है, जिससे सेब उत्पादन अच्छा होने का अनुमान रहता है। ताजा बारिश से पेड़ों में फूल भी फ्रेश आएंगे और ड्रॉपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। बागवानों के अनुसार अच्छी फसल के लिए मौसम का अनुकूल बना रहना अति आवश्यक है। बारिश होने के बाद अब बगीचों में बागवान कीटनाशक और एचएमओ की स्प्रे करने में जुट जाएंगे। प्रगतिशील बागवान प्रेम चौहान, सनम कायथ, मुकेश मेहता, तुला राम, विकास, संदेश, दीप सिंह, फकीर चंद और विशाल मेहता ने कहा कि ताजा बारिश गुठलीदार और सेब के लिए लाभकारी है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश आने से जमीन में नमी लौट आई है। सूखे से राहत मिली है। कहा कि समय-समय पर मौसम अनुकूल बना रहना चाहिए, जिससे अच्छी फसल की उम्मीद रहती है।
Trending Videos