सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall in Nako, Narkanda, Shraikoti, Hatu

Rampur Bushahar News: बर्फबारी और झमाझम बारिश, फसलों पर सूखे से छाये संकट के बादल छंटे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Nako, Narkanda, Shraikoti, Hatu
रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में रविवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नाको, नारकंडा, श्राईकोटी, हाटू में बर्फबारी, रामपुर समेत निचले क्षेत्रों में हुई बारिश
Trending Videos

. लंबे समय से चल रहा सूखा खत्म, बागवानों के चेहरे पर रौनक लौटी

.सेब सहित अन्य फलों के लिए वरदान मानी जा रही बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिमला और किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बर्फबारी और झमाझम बारिश से सेब और अन्य नकदी फसलों पर सूखे से छाये संकट के बादल छंट गए हैं। किन्नौर के नाको समेत ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। रिकांगपिओ, कल्पा और सांगला में देर शाम तक भारी बारिश होती रही। शिमला के नारकंडा, हाटूपीक, श्राईकोटी समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। रामपुर समेत निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद लगातार झमाझम बारिश जारी रही। रविवार सुबह से बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। ऊंचे क्षेत्रों में पहले बारिश हुई। इसके बाद शाम के समय बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। श्राईकोटी माता मंदिर में ताजा हिमपात हुआ। हिमपात और बारिश से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। लंबे समय से चल रहा सूखा खत्म हुआ है। यह बारिश सेब समेत गुठलीदार फलों के लिए संजीवनी है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसान-बागवान हताश थे। प्लम, चेरी, बादाम सहित करोड़ों के सेब कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। किसानों की गेहूं, मटर और आलू सहित अन्य फसल सूखे की चपेट में थी। ऐसे में रविवार दोपहर बाद बरसे मेघ ने हजारों किसानों-बागवानों को बड़ी राहत दी है। उधर, तापमान लुढ़कने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। प्रगतिशील बागवान राकेश चौहान, प्रेम राज, कुलवंत ठाकुर, दिनेश चौहान और सुनील चौहान ने कहा कि यह बारिश और बर्फबारी गुठलीदार और सेब फसल के लिए फायदेमंद रहेगी। लंबे समय से चल रहा सूखे से काफी हद तक निजात मिली है और जमीन में नमी लौट आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय समय पर अच्छी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहे।

रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में रविवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी। स्रोत : जागरूक पाठक

रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में रविवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी। स्रोत : जागरूक पाठक

रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में रविवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी। स्रोत : जागरूक पाठक

रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में रविवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article