फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State-level Eklavya cultural program inaugurated in Nichar

Rampur Bushahar News: निचार में राज्य स्तरीय एकलव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

Wed, 08 Jul 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना कार्यक्रम का उद्देश्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निचार में दो दिवसीय चतुर्थ राज्य स्तरीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी में जनजातीय संस्कृति और मूल भावनाओं के प्रचार-प्रसार में सहायक होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने में मदद करेगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी संस्कृति को सुदृढ़ कर सकेंगे। इससे वे अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर पाएंगे। यह कार्यक्रम जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि इन विद्यार्थियों को उनके घर द्वार पर ही गुणात्मक शिक्षा की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर उपायुक्त की धर्मपत्नी शिवानी शर्मा, उप मंडल अधिकारी निचार नेहा नेगी, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निचार की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यापक गण और गैर शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed