{"_id":"6a4f52648eea87474a0fc5c7","slug":"video-kinnaur-lippa-pager-khad-flood-bridge-danger-rain-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: किन्नौर के लिप्पा में पेजर खड्ड उफनी, मलबे से पुल और कई मकानों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: किन्नौर के लिप्पा में पेजर खड्ड उफनी, मलबे से पुल और कई मकानों पर मंडराया खतरा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:18 PM IST
किन्नौर जिले के लिप्पा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच पेजर खड्ड में अचानक आई बाढ़ से भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा बहकर आ गया। इससे खड्ड के किनारे बने कई मकानों और गांव को जोड़ने वाले पुल पर खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
सूचना मिलने के बाद आसरंग-लिप्पा क्षेत्र से बीडीसी सदस्य शशि नेगी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के साथ आए मलबे के कारण पुल की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है और यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो पुल को नुकसान पहुंचने या बहने का खतरा बढ़ सकता है।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान पेजर खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मलबा हटाने और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।