सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Testing of Kurpan Khad Lift Water Scheme begins

Rampur Bushahar News: कुर्पण खड्ड उठाऊ जल योजना की टेस्टिंग शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Testing of Kurpan Khad Lift Water Scheme begins
24 करोड़ से बनी कुर्पण खड्ड पेयजल और सिंचाई योजना का हुआ सफल ट्रायल। संवाद
विज्ञापन
पहले चरण में देहरा पंचायत तक पानी पहुंचाने में सफलता
Trending Videos

कुछ स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज, जल्द होगा सुधार
दूसरे चरण में झल्ली तक पानी नहीं पहुंच पाया
24 करोड़ की योजना से कई गांवों को मिलेगा लाभ
तकनीकी खामियों को दूर करने में जुटा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर और देहरा पंचायत के लिए कुर्पण खड्ड उठाऊ सिंचाई एवं पेयजल योजना की टेस्टिंग का पहला चरण शुरू हो गया है। इस चरण में शनाह स्थित पेयजल टैंक से देहरा पंचायत के आनस में बने टैंक तक पानी उठाकर पहुंचाया गया। परीक्षण अधिकांशतः सफल रहा। हालांकि एक-दो स्थानों पर पाइपलाइन में हल्का रिसाव सामने आया है। इसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
दूसरे चरण में आनस से झल्ली (नित्थर पंचायत) के लिए बनाए गए स्टोरेज टैंकों तक पानी पहुंचाने का ट्रायल सफल नहीं हो पाया। इस चरण में पानी झल्ली तक नहीं पहुंच सका। इसे तकनीकी रूप से सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही यह योजना सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और जल शक्ति विभाग के संयुक्त सहयोग से बनाई जा रही है। इस योजना से देहरा पंचायत के मोइन और आनस सहित नित्थर व आसपास के गांवों को पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग आनी के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा ने बताया कि योजना की टेस्टिंग प्रक्रिया जारी है और जहां भी लीकेज या तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं, उन्हें जल्द ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनस से झल्ली तक पानी नहीं पहुंचने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को पानी की दिक्कत से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed