{"_id":"6a37e2e97081d5729102a6e1","slug":"the-chhadi-yatra-of-mata-ambika-the-presiding-deity-of-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162950-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 25 जुलाई को श्रीखंड रवाना होगी अंबिका माता की छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 25 जुलाई को श्रीखंड रवाना होगी अंबिका माता की छड़ी यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन करेगी श्रीखंड महादेव के दर्शन
. जूना अखाड़े से बम भोले के जयकारों के साथ होगी यात्रा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड की आराध्या देवी माता अंबिका की छड़ी यात्रा श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए इस वर्ष 25 जुलाई को रवाना होगी। श्रीखंड छड़ी यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष टकेश्वर शर्मा ने बताया कि छड़ी यात्रा की तैयारियों को लेकर निरमंड में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत की सबसे रोमांचक, खतरनाक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा आयोजित की जा रही है। निरमंड के जूना अखाड़े से हर वर्ष रवाना होने वाली अंबिका माता की छड़ी 25 जुलाई को जयकारों के साथ निरमंड से रवाना होगी, जो 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि छड़ी यात्रा के दौरान छड़ी के रवाना होने से लेकर वापस पहुंचने तक निरमंड में यात्रियों के ठहरने और लंगर की व्यवस्था रहेगी। छड़ी के वापस निरमंड पहुंचने पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस छड़ी यात्रा का पूरा प्रबंध निरमंड के जूना अखाड़े स्थित श्रीखंड छड़ी यात्रा सेवा समिति की ओर से किया जाएगा।