{"_id":"69bbf33276e5be990b0c5b2d","slug":"the-drinking-water-problem-of-15-villages-of-matal-panchayat-will-soon-be-resolved-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156371-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जल्द खत्म होगी माटल पंचायत के 15 गांवों की पेयजल समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जल्द खत्म होगी माटल पंचायत के 15 गांवों की पेयजल समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम और रात को फील्ड में उतरकर जांची निर्माण की बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। माटल पंचायत के ग्रामीणों को जल्द पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। 15 गांवों के ग्रामीणों का वर्षों का इंतजार समाप्त होने वाला है। पिछले छह वर्षों से लंबित शालवी खड्ड-अलाईशना-खरोग-भोलरा उठाऊ पेयजल योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। जल शक्ति विभाग नेरवा के अधिशासी अभियंता इंजीनियर रजनीश वर्मा ने वीरवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। 10 मार्च को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने समस्या के जल्द समाधान की मांग उठाई थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने खराब मौसम के बावजूद फील्ड में उतरकर निर्माण की बारीकियों को जांचा। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगले एक माह के भीतर योजना को पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए। इस महत्वाकांक्षी योजना के चालू होने से माटल पंचायत के लगभग करीब 15 गांवों के 150 परिवारों को पेयजल उपलब्ध होगा। इंजीनियर रजनीश वर्मा ने बताया कि सिविल कार्य के साथ-साथ विद्युत बोर्ड से भी बिजली संबंधी कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने का आग्रह किया गया है । प्रतिकूल परिस्थितियों में भी विभागीय मुस्तैदी को देख ग्रामीणों ने विभाग का आभार व्यक्त किया है। इस निरीक्षण के दौरान नरेंद्र यशु पांटा, पूर्व उप प्रधान मोही राम मेहता और हरदयाल चौहान,प्रितम चौहान, सोहन लाल, जोगिंदर चौहान, जगदीश चौहान, सुरेंद्र चौहान, सोनू, छोटु, मोहन लाल, अबु, कृष्ण गोपाल ठाकुर, राहुल शर्मा, आशीष शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजु शर्मा, हेमराज चौहान, कुलदीप सधामटा, रींकु चौहान, शीशु शर्मा और लोकिन्दर नाफ्टा सहित कई व्यक्ति व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos