फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Education Minister and the department should get the Vikas Bhawan lift repaired immediately

शिक्षा मंत्री और विभाग विकास भवन की लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाएं : अशोक

Sun, 02 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई। कोटखाई विकास भवन की लिफ्ट पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़ी है। भाजपा जिला सचिव अशोक जस्टा ने कहा कि सरकारी कार्यों के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जस्टा ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने विकास भवन का निर्माण करवाया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाना था। लोगों की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट भी लगाई गई थी। हालांकि, उद्घाटन के बाद से ही यह लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी है। अभी तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। अशोक जस्टा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों का श्रेय लेने में व्यस्त है, जबकि जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रही है। जस्टा ने मांग की कि शिक्षा मंत्री और संबंधित विभाग लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाएं। उन्होंने कहा, विकास का वास्तविक अर्थ जनता को लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, केवल उद्घाटन करना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article