फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Music Department of Government College Nerwa organized a cultural program

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य से बांधा समां

Sun, 25 Oct 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
संगीत विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के संगीत विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने एकल गायन, नृत्य और सामूहिक गान की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता झगटा ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। इससे पहले अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद संगीत विषय पर परिचयात्मक भाषण के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान बीए प्रथम वर्ष के सचिन, काजल, रमन, अविंदर और सोनल ने एकल गायन प्रस्तुत किया। बीए द्वितीय वर्ष के शगुन झिंटा, राजेश और मल्लिका और बीए तृतीय वर्ष की कृति ने भी अपनी गायन प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बीए द्वितीय वर्ष की मल्लिका शर्मा और कंगना के एकल नृत्य को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक गान प्रस्तुत कर एकता और सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. संगीता झगटा ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और संगीत गतिविधियों का भी विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए मंच मिलता है। उन्होंने संगीत विभाग और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन प्रो. वरुण सूद के धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article