{"_id":"6ad4af1c560182cc6d00ef1e","slug":"the-organization-provided-financial-assistance-of-rs-51-thousand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-172774-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: संस्था ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता शि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: संस्था ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता शि दी
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
हिम शिखर संस्था ने पीड़ित परिवार को दी 51 हजार रुपये की सहायता। स्रोत: संस्था
Link Copied
रोहड़ू।
विज्ञापन
रोहड़ू क्षेत्र के बकारो गांव में मंदिर प्रतिष्ठा के दौरान देव संस्कृति की रस्में निभाते समय गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला के परिवार की मदद के लिए हिम शिखर संस्था दिल्ली आगे आई है। संस्था ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हिम शिखर संस्था के अध्यक्ष आरएस मेहता ने 18 अक्तूबर को दिवंगत महिला की बेटी तान्या थाडवान को सहायता राशि का चेक भेंट किया। इस दौरान उनके पिता सतीश कुमार, नाना चंद्रशेखर और गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई थी। संस्था के अध्यक्ष आरएस मेहता ने बताया कि दिल्ली में संस्था से जुड़े रोहड़ू क्षेत्र के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद संस्था ने परिवार की मदद करने का निर्णय लिया और 51 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। इस अवसर पर हिम शिखर संस्था की ओर से आईटी समन्वयक चंद्रलोक नेटा, सदस्य मनोज कुमार रांटा और रमेश कुमार मेहता के अलावा देवभूमि हिंदू संस्कृति रक्षा मंच हिमाचल प्रदेश तथा रंटारी गांव के नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।