{"_id":"69c6676d66738ef8f6056acc","slug":"the-situation-at-rampur-depot-is-not-improving-the-bus-to-ani-was-not-sent-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156896-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अड्डे में ही खराब होकर खड़ी हो गई बस, लोग करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अड्डे में ही खराब होकर खड़ी हो गई बस, लोग करते रहे इंतजार
विज्ञापन
रामपुर से कोयल-बायल-नित्थर रूट पर बस न आने के कारण दत्तनगर पुल के समीप बस का इंतजार करते यात्री
विज्ञापन
रामपुर डिपो के नहीं सुधर रहे हालात, आनी को जाने वाली बस नहीं भेजी
. रूट पर भेजने के लिए दूसरी बस भी नहीं थी उपलब्ध
. सुबह के समय रामपुर, नित्थर, कोयल, लूहरी के लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
हितेश भारती
नित्थर (कुल्लू)।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ( एचआरटीसी) के रामपुर डिपो के हालत नहीं सुधर रहे हैं। शुक्रवार सुबह रामपुर से आनी वाया कोयल, बायल, नित्थर, लूहरी चलने वाली बस अड्डे पर ही खराब हो गई। जिस समय बस खराब हुई, उस समय अड्डे में दूसरी बस भी रूट पर भेजने के लिए उपलब्ध नहीं थी। इस कारण शुक्रवार सुबह आनी के रूट पर बस ही नहीं भेजी गई। वहीं, कई लोग और स्कूली बस इस बस का इंतजार करते रहे। कई लोगों को निजी वाहनों में महंगा किराया देकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा और कई लोगों को पैदल जाना पड़ा। यह बस रामपुर से सुबह 8:00 बजे चलती है। इस बस में कोयल, नित्थर, लूहरी और आनी के लिए लोग सफर करते हैं। देहरा पंचायत के आनस गांव से इस बस में स्कूली बच्चे जाते हैं। साथ ही नौकरीपेशा वाले लोग भी इस बस से कार्यालयों के लिए जाते हैं। शुक्रवार सुबह बस न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दत्तनगर के पुल के पास नित्थर की पलेही पंचायत के शाणी, घोरला और रेची के लोग इस बस का इंतजार करते दिखे। रामपुर से नित्थर के लिए सुबह 8:00 बजे के बाद 2:00 बजे तक कोई बस नहीं है। ऐसे में लोगों को या तो पैदल सफर करना पड़ेगा या फिर टैक्सी में सफर करना पड़ेगा। कपिल ठाकुर, महिंद्र सिंह, रंजीत और राकेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस रूट में यदि बस खराब हो जाती है, तो इसके लिए दूसरी बस भेजी जानी चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोगों ने आरोप लगाया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन रामपुर से दुर्गम क्षेत्रों को खटारा बसें भेज रहा है। शुक्रवार को बस सुविधा न मिलने के कारण कई महिलाओं को पैदल ही सफर करना पड़ा। कई लोग निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर गंतव्य तक पहुंचे। उन्होंने सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन से बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई है ताकि यात्रियों और स्कूली बच्चों को परेशानी न झेलनी पड़ी। संवाद
बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण बस अपने रूट पर नहीं चल पाई। - स्वरूप दीवान, रामपुर बस अड्डा प्रभारी
रामपुर डिपो में बसों की कमी
रामपुर डिपो में 108 बस रूट हैं। डिपो के पास 136 बसें हैं, जिनमें से 20 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। रामपुर डिपो से आनी, किन्नौर, रोहड़ू, कुल्लू, शिमला, हमीरपुर, चंडीगढ़, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर बसें सेवाएं दे रही हैं। लंबे रूटों पर दो से तीन बसों की जरूरत पड़ती है। डिपो को मजबूरी में ग्रामीण रूटों पर पुराने और खटरा बसें भेजनी पड़ती हैं, जो कई बार रास्ते में हांफ चुकी हैं।
Trending Videos