सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The staircase leading to Kundali village will be investigated

Rampur Bushahar News: कुंदली गांव के लिए बने सीढ़ीनुमा रास्ते की होगी जांच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आवाजाही में आ रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन ने लिया संज्ञान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई क्षेत्र के बाग-डुमेहर पंचायत के कुंदली गांव में बनाए गए सीढ़ीनुमा रास्ते को लेकर उठे विवाद और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने मामले की जांच करने की बात कही है। कोटखाई के एसडीएम अभिषेक बरवाल ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बनाया गया यह सीढ़ीनुमा रास्ता बुजुर्गों और पशुओं के लिए काफी परेशानी का कारण बन गया है। गांव के कई बुजुर्ग इस रास्ते पर चलने में असमर्थ हैं, वहीं पशुओं और खेती-बाड़ी से जुड़े सामान को ले जाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात और सर्दियों के मौसम में यह रास्ता और अधिक खतरनाक हो जाता है। बर्फबारी या बारिश के दौरान सीढ़ियों पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने पहले भी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया था और पुराने रास्ते को बहाल करने या सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की थी। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच के दौरान निर्माण कार्य, सुरक्षा प्रबंधों और ग्रामीणों की शिकायतों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा ताकि उचित समाधान निकाला जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि जांच के बाद जल्द ही ऐसा समाधान निकाला जाएगा जिससे गांव के लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और पशुपालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article