सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The work of Civil Hospital building is incomplete in four years

Rampur Bushahar News: चार साल से बजट के अभाव में लटका आनी में अस्पताल के भवन का निर्माण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The work of Civil Hospital building is incomplete in four years
आनी में वर्षों बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाया अस्पताल भवन का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
. बीएसएनएल ने पहले चरण का कार्य किया पूरा, अब बजट की दरकार
Trending Videos


. 66 करोड़ रुपये की लागत से आनी में बनेगा सिविल अस्पताल भवन


हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में सिविल अस्पताल का नया भवन पिछले करीब चार साल से अधूरा पड़ा है। इस परियोजना के तहत अभी तक केवल साइट डेवलपमेंट, अस्पताल के मार्ग और दो मंजिलों का निर्माण ही हो पाया है, जबकि शेष कार्य बजट के अभाव में ठप पड़ा हुआ है। उपमंडल के ग्रामीण कई साल से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की आस लगाए हुए हैं, लेेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणाें की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे। इस अस्पताल भवन के पहले चरण का निर्माण कार्य बीएसएनएल को 15.80 करोड़ रुपये की लागत से आवंटित किया था। इस चरण में लगभग कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद अगले चरण के लिए न तो बजट जारी हुआ है और न ही नया टेंडर आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित अस्पताल भवन कुल पांच मंजिला होना है, जिसके निर्माण पर करीब 66 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। फिलहाल, केवल दो मंजिलें ही तैयार हो पाई हैं, जबकि शेष तीन मंजिलों का निर्माण भविष्य के बजट पर निर्भर है। अधिकारियों का कहना है कि आगे का कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से ही करवाया जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह अस्पताल आनी विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायतों के अलावा मंडी जिले की कई पंचायतों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनने वाला है। इसके पूरे होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है और लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि, निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संवाद
विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही

विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस परियोजना में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि आनी क्षेत्र के विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाएंगे और अस्पताल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा शेष कार्य
आनी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि जैसे ही आगामी बजट स्वीकृत होगा, शेष निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article