सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The youth of Shalati Ghori are busy preparing for hybrid tomato cultivation

Rampur Bushahar News: हाइब्रिड टमाटर की खेती की तैयारियों में जुटे शलाटी घोड़ी के युवा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The youth of Shalati Ghori are busy preparing for hybrid tomato cultivation
किसानों को टमाटर के हाइब्रिड पौधे वितरित करते ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
. इच्छुक हर किसान को हाइब्रिड टमाटर के सौ पौधे मिलेंगे सस्ती दर पर
Trending Videos

. गरीब किसान को 50 पौधे निशुल्क वितरित करेगी ग्राम सुधार कमेटी शलाटी
. कमेटी ने सोलन से मंगवाए पांच हजार पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत में ग्राम सुधार कमेटी ने कृषि क्षेत्र से युवाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अभियान छेड़ा है। कमेटी क्षेत्र के किसानों को हाइब्रिड टमाटर हिमसोना की खेती के लिए प्रति किसान 100 पौधे सस्ती दर पर उपलब्ध करवा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 50 पौधे कमेटी निशुल्क देगी। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने कहा कि हिमसोना किस्म के टमाटर के पौधे मांग अनुसार सोलन से मंगवाए गए हैं। इच्छुक किसानों के लिए 5,000 हजार पौधों की मांग की गई है। किसानों को सस्ते दरों पर टमाटर के पौधे मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान को 100 पौधे लगाना आवश्यक है, जिससे किसान कम से कम 50 हजार तक आय अर्जित कर सकता है। पौधों के साथ ग्राम सुधार कमेटी की तरफ से एक पैकेट अर्ली किस्म के खीरे के बीज और कीटों से बचाव की दवा भी दी जाएगी। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि कोई किसान आर्थिक स्थिति से पौधे खरीदने की स्थिति में नहीं है और वह खेती पर ही निर्भर है, तो भी उन किसानों को कमेटी की ओर से 50 पौधे निशुल्क दिए जाएंगे। साथ ही कृषि विभाग की ओर से संबंधित किसानों को टमाटर की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने कहा कि कई साल से बागवानों पर मौसम की मार पड़ रही है। सेब सहित गुठलीदार फलों के उत्पादन में प्राकृतिक आपदा का कहर बरपा है। ऐसे में कमेटी ने बीते दिनों हुई बैठक में किसानों की आय बढ़ोतरी के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सेब और गुठलीदार फलों पर ही किसान-बागवान निर्भर न रहे। प्राकृतिक खेती अपनाकर सब्जियों का उत्पादन करें, जिससे उनकी वार्षिक आय में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article