सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training camp for house listing and census begins

Rampur Bushahar News: मकान सूचीकरण और गणना के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और गणना के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रिकांगपिओ में शुरू हो गया है। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता उपायुक्त डॉॅ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने जनगणना की महत्ता एवं नीति निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में आयोजित की जा रही है, जो अपने-आप में एक नवीन और चुनौतीपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों की ओर से दिए जा रहे प्रत्येक विषय को ध्यानपूर्वक समझें ताकि आगामी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। यह प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक उत्कर्ष यादव, प्रत्युष सिंह और सांख्यिकी अन्वेषक श्रेणी–II मनुज कुमार की ओर से प्रदान किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed