सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two smugglers from Punjab and Haryana arrested in 'Chitta' seizure cases

Rampur Bushahar News: चिट्टा बरामदगी के मामलों में पंजाब और हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग और जुब्बल थाना पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिले की पुलिस ने चिट्टा तस्करी के अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को बैकवर्ड लिंकेज में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पंजाब तो दूसरे को हरियाणा से पकड़ा गया है। पहले तस्कर की गिरफ्तारी 5 जून को पुलिस थाना ठियोग में दर्ज हुए एनडीपीएस मामले में हुई है। इस मामले में पुलिस ने राजेश चौहान निवासी जुब्बल, मानिक सूद निवासी कोटखाई और अंशुल शर्मा निवासी जुब्बल के पास से कुल 9.150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बरामद मादक पदार्थ के बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच की गई। यह तथ्य सामने आया कि चिट्टे की आपूर्ति हिमांशु निवासी गोविंद कॉलोनी, खरड़, पंजाब की ओर से की गई थी। ठियोग पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे तस्कर को पुलिस ने 28 अप्रैल को जुब्बल थाना में दर्ज एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार किया। जुब्बल की पुलिस ने 28 अप्रैल को 20.09 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों पंकज, विनय वर्मा और एक लड़की को गिरफ्तार किया। मामले के अन्वेषण के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच की गई। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस को मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इसी क्रम में थाना जुब्बल की पुलिस टीम ने फतेहाबाद, हरियाणा में दबिश देकर आरोपी मनजीत सिंह निवासी जाखल, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मनजीत सिंह ही पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के माध्यम से अपर शिमला क्षेत्र में चिट्टे हेरोइन की आपूर्ति करता था। आरोपी से पूछताछ जारी है। मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस साल ढाई किलोग्राम हेरोइन सीज की

इस साल अब तक शिमला पुलिस की ओर से 2.5 किलोग्राम हेरोइन सीज की गई है, जो 2025 में बरामदगी एक किलोग्राम थी। इस साल 51 आरोपियों को बैकवर्ड लिंकेज जांच के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र, केरल आदि राज्यों एवं क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है, जबकि वर्ष 2025 में ऐसे केवल सात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। इसके अतिरिक्त, इस साल पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े 40 अंतरराज्यीय नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया है, जबकि वर्ष 2025 में इस प्रकार की कोई महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article