सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women launched a cleanliness drive in Kamalau

Rampur Bushahar News: कमलाऊ में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women launched a cleanliness drive in Kamalau
कमलाऊ गांव में सफाई अभियान चलाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कमलाऊ में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला मंडल की महिलाओं ने कमलाऊ गांव को जाने वाले रास्तों की सफाई की और डिस्पेंसरी के आस-पास लगीं झाड़ियों को काटा। महिलाओं ने रास्तों में पड़े कूड़े को इकट्ठा किया। महिला मंडल कमलाऊ की अध्यक्ष शर्मिला चौहान ने सभी से क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ रखने से पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षा मिलेगी। कूड़ा-कचरा रास्तों में न फेंकने के बारे में जागरूक किया। स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष मैना खमराल, किरण कायथ, सुनीता कायथ और लक्ष्मी चौहान सहित सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article