सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla's Professor Shivani Kapret Receives Outstanding Woman Scientist Award

Shimla: शिमला की प्रोफेसर शिवानी कपरेट को मिला उत्कृष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला के एक्सीलेंस गवर्नमेंट कॉलेज संजौली की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी कपरेट को आउटस्टैंडिंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।

Shimla's Professor Shivani Kapret Receives Outstanding Woman Scientist Award
प्रोफेसर शिवानी कपरेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक्सीलेंस गवर्नमेंट कॉलेज संजौली की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी कपरेट को आउटस्टैंडिंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विशेष शोध कार्य के लिए दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। यह सम्मेलन आईसीएफआरई-एचएफआरआई (भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद- हिमालयी वन अनुसंधान संस्थान) मेडिसिनल प्लांट बोर्ड हिमाचल प्रदेश और आईएसएएचआरडी (सामाजिक एवं मानव संसाधन विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी) सोसाइटी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

Trending Videos


शिवानी कपरेट को यह सम्मान विशेष रूप से उनके उच्च पर्वतीय क्षेत्र के शहद आधारित सिल्वर नैनो कणों पर किए गए शोध के लिए मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, यह शोध पारंपरिक प्राकृतिक संसाधनों और आधुनिक विज्ञान का बेहतरीन समन्वय है, जो चिकित्सा क्षेत्र में एंटीबैक्टीरियल और उपचारात्मक उपयोगों के लिए नई संभावनाएं खोल सकता है। शैक्षणिक उपलब्धियों में भी शिवानी कपरेट का रिकॉर्ड सराहनीय रहा है। उनके 11 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं, वहीं इस विषय से जुड़ा एक पेटेंट भी उनके नाम दर्ज है। शिवानी कपरेट ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, सहयोगियों और संस्थान को देते हुए भविष्य में भी समाजहित में शोध कार्य जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed