{"_id":"69625626d1f34785a6001faa","slug":"14-patients-of-haripurdhaar-accident-in-nahan-medical-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-169249-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेडिकल कॉलेज, संगड़ाह और राजगढ़ अस्पताल से 13 मरीज डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेडिकल कॉलेज, संगड़ाह और राजगढ़ अस्पताल से 13 मरीज डिस्चार्ज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बस हादसे में घायल महिला। संवाद
विज्ञापन
नाहन अस्पताल में 14 मरीजों का चल रहा उपचार, सभी की हालत खतरे से बाहर
मेडिकल कॉलेज से तीन और राजगढ़ अस्पताल से 11 घायल हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में घायल 13 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 14 मरीजों का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। इन सभी की हालत खतरे से बाहर हैं। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बस हादसे में घायल 20 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। इनमें से तीन मरीज सिमरन, दिनेश, और खजान सिंह को उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। दो मरीजों को आंखों में और एक के पैर में गंभीर चोटें होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। शनिवार को तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा 9 मरीजों का आर्थो और 5 का सर्जरी वार्ड में उपचार चल रहा है।
उधर, राजगढ़ अस्पताल में भी 20 मरीजों को उपचार के लिए लाया गया था। इनमें सुगना, नारिया, निहारू, चंदाराम, आस्था और आराध्या को शुक्रवार देर रात गंभीर हालत के चलते एमएमयू सोलन, राहुल को पीजीआई और सूरज को सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। बीएमओ डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि तीन मरीजों को शनिवार को अवलोकन (आब्जर्वेशन) के लिए सोलन रेफर किया गया। इसके अलावा 9 मरीजों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
संगड़ाह अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। हादसे में 20 अन्य घायलों को उपचार के लिए सोलन जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और विभाग के अनुसार घायलों को सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सके।
मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में 5 और ऑर्थो वार्ड में 9 मरीजों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं तीन को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिल सभी 14 मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।
-- -बाक्स
सांसद ने पूछा कुशलक्षेम
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने हरिपुरधार सड़क हादसे में घायलों का कुशलक्षेम पूछा। शनिवार दोपहर बाद सांसद ने मेडिकल कॉलेज के आर्थो और सर्जरी वार्ड में घायलों से बातचीत की। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं।
-- -संवाद
Trending Videos