फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   15 electric buses will run on road from 4 august in nahan

Sirmour News: नाहन डिपो से 4 अगस्त को दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, उद्योग मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
15 electric buses will run on road from 4 august in nahan
-एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक चलेगी बस, प्रदूषण घटेगा : अजय सोलंकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो को 4 अगस्त को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन बस अड्डे से 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने दी।
उन्होंने बताया कहा कि नाहन डिपो को पहले चरण में 15 इलेक्ट्रिक बसें मिलना न केवल सिरमौर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन उसी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता कम होगी, कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इन बसों में यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलेगा। एक बार पूर्ण चार्ज होने पर बसें करीब 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी। संचालन लागत कम होने के साथ ये बसें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बेहतर विकल्प साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से नाहन सहित विभिन्न रूटों पर यात्रियों को शांत, प्रदूषण मुक्त और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। भविष्य में इन बसों का दायरा और बढ़ाया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी हरित राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed