{"_id":"6a701350ec5e8e013506355f","slug":"video-guru-ravidas-650th-prakash-utsav-kalash-yatra-himachal-sirmaur-nahan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guru Ravidas 650th Prakash Utsav: गुरु रविदास के 650वें प्रकाश उत्सव पर हिमाचल पहुंचेगी कलश यात्रा, 20 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Ravidas 650th Prakash Utsav: गुरु रविदास के 650वें प्रकाश उत्सव पर हिमाचल पहुंचेगी कलश यात्रा, 20 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:34 AM IST
Link Copied
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय नाहन में रविवार को विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं सिरमौर जिला सह प्रभारी राकेश डोगरा ने प्रकाश उत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों और कलश यात्रा की रूपरेखा साझा की। कार्यशाला में जिला भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राकेश डोगरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर देशभर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया था।
उन्होंने बताया कि रविवार को यह कलश यात्रा हिमाचल प्रदेश के ऊना और सिरमौर जिले में पहुंची। 9 अगस्त तक यात्रा प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण करेगी और इसका अंतिम पड़ाव हमीरपुर जिले में होगा।
राकेश डोगरा ने कहा कि 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में सामाजिक, धार्मिक और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।