फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   119 tin of biroja recover from picup jeep

Sirmour News: पच्छाद में पुलिस ने बिरोजा से भरे 119 टिन किए बरामद, पिकअप चालक समेत दो पर केस

Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
119 tin of biroja recover from picup jeep
-धरयार कैंची के पास पुलिस ने पकड़ा वाहन, परिवहन के दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
विज्ञापन


-पच्छाद थाना पुलिस ने वन उपज के अवैध परिवहन के मामले में शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन से 119 टिन बिरोजा बरामद कर चालक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी बिरोजा के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, परमिट या अन्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गत रात्रि थाना पच्छाद की टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान कांगरघाट से आगे धरयार कैंची के समीप एक पिकअप वाहन (एचपी-71-4518) सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। वाहन के डाले में नीली तिरपाल से सामान ढका हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की।
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान सर्वेश ठाकुर निवासी गांव बन्नो, डाकघर शाडिया, तहसील पच्छाद और साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रोबिन निवासी गांव कथेड़, डाकघर मल्होटी, तहसील पच्छाद बताया। तलाशी के दौरान वाहन में 119 टिन बिरोजा लदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से बिरोजा के रात्रिकालीन परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, लाइसेंस और परमिट मांगे, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बिरोजा को कब्जे में ले लिया और अवैध परिवहन के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि मामले में बरामद बिरोजा के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed