फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kala Amb Smart Meter Action: 230 Power Connections Disconnected Over ₹70 Lakh Outstanding Bills

Himachal News : कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन स्वतः कटे, 70 लाख रुपये की बकाया राशि पर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Mon, 03 Aug 2026 12:35 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमाैर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 03 Aug 2026 12:35 PM IST
सार

सिरमौर के कालाअंब में 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के जरिए 230 घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्वतः काट दिए गए हैं। इन पर करीब 70 लाख रुपये बकाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लंबित बिल और 250 रुपये री-कनेक्शन शुल्क जमा करने के बाद ही बिजली बहाल होगी। भविष्य में बकाया सीमा और घटाई जा सकती है।

विज्ञापन
Kala Amb Smart Meter Action: 230 Power Connections Disconnected Over ₹70 Lakh Outstanding Bills
स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत उपमंडल कालाअंब में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 230 घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के माध्यम से स्वतः काट दिए गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब 70 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अब बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए उपभोक्ताओं को लंबित बिल के साथ री-कनेक्शन शुल्क भी जमा करना होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिन घरेलू उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये या उससे अधिक का बिजली बिल लंबित था, उनके कनेक्शन स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के जरिये स्वतः बंद कर दिए गए। यह प्रणाली मुख्यालय शिमला से संचालित की जा रही है और निर्धारित बकाया सीमा पार करते ही संबंधित उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति स्वतः बाधित हो जाती है। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से बिजली बिलों की वसूली में तेजी आएगी और बकायेदारों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए उपभोक्ताओं को अपना लंबित बिल ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके अलावा 250 रुपये का पुनः संयोजन (री-कनेक्शन) शुल्क भी देना होगा। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ समय बाद स्मार्ट सिस्टम के माध्यम से बिजली आपूर्ति स्वतः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में बकाया राशि की सीमा को और कम किया जा सकता है। वर्तमान में 10 हजार रुपये की सीमा निर्धारित है, जिसे घटाकर पहले 5 हजार और बाद में 2 हजार रुपये तक करने की योजना है। इससे उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और राजस्व वसूली भी बेहतर होगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल कालाअंब ई. महेश चौधरी ने बताया कि 10 हजार रुपये से अधिक के लंबित बिजली बिल के कारण 230 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के माध्यम से स्वतः बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि लंबित बिल और 250 रुपये का री-कनेक्शन शुल्क जमा करने के बाद बिजली आपूर्ति स्वतः बहाल हो जाएगी। भविष्य में बकाया राशि की सीमा को और कम करने पर भी विभाग विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed