फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   73 road closed due to rain in sirmaur

Sirmour News: मूसलाधार बारिश से सिरमौर बेहाल, 73 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
73 road closed due to rain in sirmaur
नाहन के वार्ड नंबर सात में डंगा ढहने से घरों पर गिरा मलबा। संवाद
-218 ट्रांसफार्मर और 64 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित
विज्ञापन

-लोक निर्माण को 5.01 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 1.17 करोड़ का नुकसान
-नाहन के वार्ड नंबर सात में डंगा ढहने से रास्ता बंद, घरों में कैद हुए लोग
-उपायुक्त और विधायक ने किया निरीक्षण, नाहन में सर्वाधिक 159 मिमी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन / नौहराधार / संगड़ाह / सराहां (सिरमौर)। सिरमौर जिले में पिछले 36 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण लोक निर्माण विभाग की 73 सड़कें बंद हो गई हैं। 218 विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। जल शक्ति विभाग की 64 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं बाधित हो गई हैं।
बारिश से लोक निर्माण विभाग को 5.01 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 1.17 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर-7 स्थित बड़ा चौक की जोशियों वाली गली में शुक्रवार को जर्जर डंगा ढह गया। इससे कई परिवारों के घरों का संपर्क मार्ग बंद हो गया और लोग कुछ समय तक घरों में ही फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद उपायुक्त प्रियंका वर्मा, विधायक अजय सोलंकी और एसडीएम राजीव सांख्यान मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने शीघ्र राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डंगा ढहने से ऊपरी हिस्से की जमीन खिसक गई है, जिससे आसपास के मकानों की नींव को खतरा पैदा हो गया है। वार्ड नंबर-5 में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वार्ड नंबर-2 में भी भूस्खलन से कई स्थानों पर नुकसान हुआ। यशवंत विहार क्षेत्र में कई डंगे गिर गए, जबकि कच्चा टैंक संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। आयुष अस्पताल के समीप डंगा गिरने से आसपास के घरों और दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। उधर, मेडिकल कॉलेज नाहन के इमरजेंसी के साथ लगते कक्ष में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को मारकंडा नदी के समीप सड़क किनारे पेड़ गिरने से नाहन-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। खजूरना पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में विभागीय टीम ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।
जिला आपदा परिचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार शिलाई मंडल में सबसे अधिक 27 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा संगड़ाह में 19, नाहन में 12, सराहां में 11, राजगढ़ में तीन और पांवटा मंडल में एक सड़क भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुचारु बना हुआ है। बिजली बोर्ड के अनुसार नाहन में 100, पांवटा साहिब में 64 और राजगढ़ में 54 डीटीआर प्रभावित हुए हैं। वहीं जलशक्ति विभाग की नाहन की 13, संगड़ाह की 24 और राजगढ़ की 27 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं बाधित हैं।
जानकारी के अनुसार, नाहन में सर्वाधिक 159 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा नौहराधार में 100, पांवटा साहिब में 98, ददाहू में 97, राजगढ़ में 91, संगड़ाह में 80 तथा शिलाई में 65 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
-------------
इनसेट-1
गिरि नदी का जलस्तर बढ़ा, जटौन बैराज के सभी 10 गेट खोले
ददाहू। लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को गिरि नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए जटौन बैराज के सभी 10 गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे नहीं जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है।
-----------
इनसेट-2
पहली ही बारिश में धंसी राजपुर-कुलथाना सड़क, सात गांवों का संपर्क प्रभावित
पुरुवाला। नाबार्ड योजना के तहत निर्मित राजपुर-कुलथाना संपर्क सड़क पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई। कुलथाना गांव के समीप सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क बीच से टूट गई, जिससे करीब सात गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

---
इनसेट-3
सिरमौर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहे बंद
नाहन। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की अत्यधिक से अति भारी वर्षा की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया। जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, पेड़ गिरने और ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हालांकि सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपने-अपने संस्थानों में मौजूद रहे।------------

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed