{"_id":"6a50f54d7ead31aedf091ce2","slug":"health-servuces-checkup-in-rama-mandir-nahan-news-c-177-1-nhn1002-183091-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में एनक्यूएएस टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में एनक्यूएएस टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ओपीडी, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में शुक्रवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, ओपीडी संचालन, पंजीकरण (पर्ची) व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का बारीकी से आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण, प्रतीक्षालय, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके अलावा अस्पताल परिसर की स्वच्छता, विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने निरीक्षण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में एनक्यूएएस टीम ने विभिन्न गुणवत्ता मानकों के आधार पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में शुक्रवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, ओपीडी संचालन, पंजीकरण (पर्ची) व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का बारीकी से आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण, प्रतीक्षालय, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके अलावा अस्पताल परिसर की स्वच्छता, विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने निरीक्षण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में एनक्यूएएस टीम ने विभिन्न गुणवत्ता मानकों के आधार पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन