{"_id":"69f6050e7f73db665c0eb21c","slug":"aayushmaan-sivir-in-sainwala-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177787-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिलाओं को एचपीवी के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिलाओं को एचपीवी के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनवाला स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनवाला में शनिवार को एक दिवसीय विशेष आयुष्मान शिविर और एचपीवी टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया और अपनी सेहत की जांच कराई।
बीएमओ डाॅ. मोनिषा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने गैर-संचारी रोगों के नियंत्रण पर विशेष ध्यान देते हुए कुल 52 लोगों की स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य जांच के दौरान उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के 9 पुराने मरीजों की फॉलोअप जांच की गई, जबकि 2 नए मरीजों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए। इसी तरह मधुमेह (डायबिटीज) के 5 पुराने मरीजों का उपचार जारी रखा गया और 1 नया मामला सामने आया।
सामान्य जांच के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा अन्य बीमारियों के मरीजों को भी परामर्श दिया गया। शिविर में आंखों की समस्या से जूझ रहे 3 मरीजों, दांतों के रोगों से संबंधित 7 मरीजों और एनीमिया (खून की कमी) से ग्रसित 3 महिलाओं का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त, चोट और सामान्य जख्मों के लिए 2 लोगों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देते हुए मौके पर ही 42 लाभार्थियों के ‘आभा आईडी’ कार्ड भी बनाए गए। शिविर के समापन तक कुल 5 नए मरीजों की पहचान हुई, 7 मरीजों ने फॉलोअप लिया और 4 मरीजों का विशेष उपचार शुरू किया गया। शिविर का एक मुख्य आकर्षण एचपीवी टीकाकरण अभियान रहा, जिसमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान केंद्र पर पहुंचीं सभी 10 लाभार्थियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
संवाद
Trending Videos