फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp pradarshan in nahan college

Sirmour News: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने नाहन कॉलेज में किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
abvp pradarshan in nahan college
नाहन कॉलेज में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
फीस बढ़ोतरी वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नाहन इकाई ने सोमवार को विद्यार्थियों की प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर नाहन कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में की गई 25 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन में एबीवीपी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अभी ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ोतरी से सामान्य, मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पहले ही विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर शिक्षा, आवास सहित अन्य खर्चों का भार है। ऐसे में फीस में बढ़ोतरी छात्रहित में नहीं है।
विज्ञापन

अभी ठाकुर ने प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याएं उठाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देते हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed