फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress meeting in nahan

Sirmour News: केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार को जनता की अदालत में बेनकाब करेगी कांग्रेस

Tue, 11 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
congress meeting in nahan
नाहन में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांगेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केवल एक साल का समय शेष रहने पर सिरमौर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस भवन नाहन में आयोजित जिला स्तरीय मासिक बैठक में पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए सीधे प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखे राजनीतिक तीर छोड़े।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और केंद्र के सौतेले व्यवहार को जनता की अदालत में बेनकाब करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने भाजपा के राष्ट्रवाद और धर्म की राजनीति पर अब तक का सबसे करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, वे आज राम मंदिर में हुई कथित चोरी पर पूरी तरह मौन साधे बैठे हैं। मंदिर में कितनी बड़ी चोरी हुई, इसका आज तक पता नहीं लग पाया है। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर बात करने से भी कतरा रही है, जिससे इनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन

आनंद परमार ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को पूरी तरह ठप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आपदा के समय हमदर्दी जताने खुद बड़े नेता हिमाचल आए और 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणाएं कर गए, लेकिन धरातल पर राज्य को एक रुपया भी नहीं मिला। हिमाचल को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए आरडीजी समेत तमाम वित्तीय सहायताएं जानबूझकर बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह इस बार बैकफुट पर नहीं, बल्कि फ्रंटफुट पर रहकर चुनाव लड़ेगी। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की इस वित्तीय नाकेबंदी और हिमाचल विरोधी फैसलों को प्रदेश के हर एक नागरिक तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना समेत दूसरी योजनाओं को भी हथियार बनाकर हर घर के दरवाजे पर दस्तक देने की बात कही।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में चार्ज करते हुए कहा कि चुनाव में अब महज एक साल का वक्त बचा है। केंद्र सरकार हिमाचल की जनता के साथ जो सौतेला व्यवहार कर रही है, उसका बदला जनता अपने वोट की चोट से लेगी। इस अवसर पर कैप्टन सलीम अहमद, नाहन मंडल के अध्यक्ष, ज्ञान चंद चौधरी, नगर परिषद की अध्यक्ष उपमा धीमान, विनेश राणा, प्रोमिला, नरेंद्र तोमर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।-----------

नाहन में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांगेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार। संवाद

नाहन में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांगेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed