{"_id":"6a79d2274ddcf05c5f0f888b","slug":"samina-khan-meet-to-mla-solanki-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185786-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चुनाव हारी हूं<bha>;<\/bha> इरादे नहीं, जनसमस्याओं को लेकर विधायक से मिली समीना खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चुनाव हारी हूं<bha>;</bha> इरादे नहीं, जनसमस्याओं को लेकर विधायक से मिली समीना खान
विज्ञापन
नाहन में विधायक अजय सोलंकी को ज्ञापन देते समीना खान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
वार्ड- 5 की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया, अजय सोलंकी ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-5 से पार्षद के लिए चुनाव लड़ चुकीं सामाजिक कार्यकर्ता समीना खान चुनाव हारने के बाद भी लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। सोमवार को समीना खान ने वार्डवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्थानीय विधायक अजय सोलंकी से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को अपनी दिक्कतों से अवगत करवाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। विधायक के साथ हुई इस बैठक में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़ी वार्ड की मुख्य सड़क का मुद्दा सबसे प्रमुखता से गूंजा। समीना खान और वार्डवासियों ने विधायक को बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति और गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय जनता, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद इस सड़क की सुध नहीं ली गई है।
विधायक अजय सोलंकी ने वार्डवासियों की सभी समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और नए निर्माण का पुख्ता आश्वासन दिया। इसके साथ ही विधायक ने वार्ड की अन्य बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद समीना खान ने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, वह जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया, मैं वार्ड 5 का चुनाव हारी हूं लेकिन जनता की सेवा करने के अपने इरादे नहीं हारी हूं।-- -- -- -
विज्ञापन
वार्ड- 5 की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया, अजय सोलंकी ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-5 से पार्षद के लिए चुनाव लड़ चुकीं सामाजिक कार्यकर्ता समीना खान चुनाव हारने के बाद भी लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। सोमवार को समीना खान ने वार्डवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्थानीय विधायक अजय सोलंकी से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को अपनी दिक्कतों से अवगत करवाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। विधायक के साथ हुई इस बैठक में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़ी वार्ड की मुख्य सड़क का मुद्दा सबसे प्रमुखता से गूंजा। समीना खान और वार्डवासियों ने विधायक को बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति और गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय जनता, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद इस सड़क की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विधायक अजय सोलंकी ने वार्डवासियों की सभी समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और नए निर्माण का पुख्ता आश्वासन दिया। इसके साथ ही विधायक ने वार्ड की अन्य बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद समीना खान ने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, वह जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया, मैं वार्ड 5 का चुनाव हारी हूं लेकिन जनता की सेवा करने के अपने इरादे नहीं हारी हूं।