सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accused arrested in beaten case

Sirmour News: जानलेवा हमला मामले में 3 नामजद, 6 पर केस, एक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in beaten case
विज्ञापन
कोलर में पहले डंपर पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद, फिर हरियाणा के नकाबपोशों ने किया हमला
Trending Videos

हमले में घायल दुकानदार नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। कोलर गांव में दुकान में घुसकर लाठी-तलवारों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद सहित 6 हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियो को पुलिस पहले ही कब्जे में ले चुकी है।
बता दें कि सोमवार देर शाम को कोलर गांव में एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार होकर 5-6 नकाबपोश आरोपी पहुंचे। आरोपी डंडों व तलवारों से लैस थे। उन्होंने डंडों से दुकानदार, उसके बेटे व भतीजे पर हमला बोल दिया। हमले में दुकानदार राजेंद्र सहित उसका बेटा व भतीजा घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विशाल कुंडलस निवासी कोलर ने बताया कि एक डंपर चालक के साथ उसके पिता की 9 मई को बहस हुई थी। इसी रंजिश के चलते 11 मई की रात को जब वह और उसका चचेरा भाई प्रवीण दुकान में बैठे थे, तब एक काले रंग की स्कॉर्पियो में 5-6 नकाबपोश आए। आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर लाठियों व तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब पिता मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी वार किए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी गाड़ी में नाहन की ओर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने दीपक, रमन और विक्की नामक तीन लोगों की पहचान की है।
पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर रात को ही गाड़ी को सुकेती के समीप कब्जे में ले लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed