{"_id":"6a33fb34b97dd838870a1120","slug":"agriculture-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1001-181321-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में जल्द उपलब्ध होगी 270 टन यूरिया की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में जल्द उपलब्ध होगी 270 टन यूरिया की खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब पहुंची, अन्य बिक्री केंद्रों पर जल्द होगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। खरीफ फसलों के सीजन में यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश को मिली यूरिया खाद की ताजा खेप में से जिला सिरमौर के लिए 270 टन यूरिया खाद जल्द उपलब्ध होगी। पांवटा साहिब बिक्री केंद्र में खेप पहुंच भी गई है। अन्य 8 केंद्रों में रविवार तक यूरिया खाद पहुंचने का अनुमान है।
आजकल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बीजाई सहित मक्की की निराई-गुड़ाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस समय में फसलों की बेहतर ग्रोथ के लिए खाद डालना बेहद जरूरी होता है, जिसके कारण जिला भर में यूरिया की मांग अचानक काफी बढ़ गई थी। बिक्री केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध न होने के चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार किसान केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे थे।
हिमफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक मदन सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए मामले को निदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर के संज्ञान में लाया गया था और मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध करवाने की मांग उठाई गई थी। उन्होंने बताया कि जिले के लिए अब यूरिया खाद उपलब्ध होनी शुरू हो गई है। पांवटा साहिब में यह खेप पहुंच चुकी है जबकि अन्य केंद्रों पर भी जल्द उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरिपुुल और पांवटा साहिब के लिए 50-50, सराहां, संगड़ाह, टिम्बी और जमटा के लिए 30-30, धामला के लिए 20, नौहराधार और नाहन के लिए 15-15 टन यूरिया खाद वितरित की जाएगी।