{"_id":"6a34ffae251d7f75ea015f73","slug":"video-hrtc-employees-issue-ultimatum-indefinite-strike-to-begin-on-june-25-if-demands-are-not-met-by-june-24-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vidoe: एचआरटीसी कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 24 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidoe: एचआरटीसी कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 24 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 24 जून तक सभी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। नाहन पहुंचे यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर व परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने लगातार हो रही अनदेखी पर रोष प्रकट किया। यूनियन नेताओं ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि साढ़े तीन साल में सरकार ने निगम कर्मचारियों का सिर्फ शोषण किया है। नेताओं ने कहा कि 75 महीने का एरियर यानी लगभग 150 करोड़, 2016 से लंबित डीए का बकाया, 4-9-14 पे स्केल का लाभ और 50 हजार रुपये की राशि आज तक नहीं दी गई, जबकि यही राशि प्रदेश के अन्य कर्मचारियों को चार साल पहले मिल चुकी है। इसके अलावा चार भर्तियां लंबित हैं और आठ महीने से प्रमोशन प्रक्रिया भी ठप पड़ी है। कर्मचारियों ने सैलरी में लगातार देरी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि वेतन कभी 5, कभी 10 तो कभी 12 तारीख को मिलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब सैलरी खाते में आने तक बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
यूनियन ने 24 जून तक ओवरटाइम, नाइटड्यूटी, वर्दी, प्रमोशन समेत सभी मांगें पूरी करने की समय सीमा दी है। मांगें नहीं माने जाने पर 25 जून से एचआरटीसी के पहिये जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि अब वे दुखी हो चुके हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर नाहन परिवहन निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।