{"_id":"6a33f225a3750c62c00aa9a8","slug":"inspection-of-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181310-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गोद लिए स्कूल पहुंचे तहसीलदार, छात्राओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गोद लिए स्कूल पहुंचे तहसीलदार, छात्राओं से किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने वीरवार को राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी सामान्य जानकारी और जागरूकता का आकलन किया। उन्होंने दसवीं कक्षा की छात्राओं से बातचीत की और विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रहने के बजाय सामान्य ज्ञान और सामाजिक विषयों की जानकारी भी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने का आह्वान किया। तहसीलदार ने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों के बौद्धिक और मनोवैज्ञानिक विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल में प्रत्येक माह किसी वरिष्ठ अधिकारी या विशेषज्ञ को अतिथि व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्याध्यापक बालकिशन शर्मा सहित शिक्षक उपस्थित रहे।