पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Anger over assault on former nominated councillor of Paonta Sahib Nagar Panchayat

Sirmour News: पांवटा साहिब नप के पूर्व मनोनित पार्षद के साथ मारपीट से रोष

Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anger over assault on former nominated councillor of Paonta Sahib Nagar Panchayat
पार्षद इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिला, सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

मारपीट के आरोपियों के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद के साथ युवती व अन्य लोगों की ओर से हुई मारपीट से लोगों में रोष है। वार्ड नंबर-9 के पार्षद इंद्रजीत सिंह मिक्का के नेतृत्व में शहर के लोगों का प्रतिनिधिमंडल पांवटा साहिब पुलिस थाना पहुंचा। थाना प्रभारी से मुलाकात कर महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को पूर्व मनोनीत पार्षद व स्थानीय व्यवसायी के घर से मोबाइल व नकदी चोरी की वारदात हुई थी। इसी सिलसिले में युवती व युवक से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि पूछताछ के दौरान बात बिगड़ गई और युवती व अन्य ने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। पांवटा साहिब नगर परिषद वार्ड-9 के पार्षद इंद्रजीत सिंह मिक्का ने थाना प्रभारी से मिलकर कहा कि महिलाओं द्वारा सरेआम व्यक्ति की पिटाई करना कानून का उल्लंघन है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इस मारपीट के मामले की आरोपी महिलाओं के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की गहनता से हर पहलू पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed