{"_id":"6a3d326ed71da2f4b20c9a02","slug":"mothers-facing-difficulties-in-reaching-the-mch-vaccination-center-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181862-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एमसीएच टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने में माताओं को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एमसीएच टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने में माताओं को हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र को सड़क के साथ अथवा ग्राउंड लेवल स्थापित करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एमसीएच) में नियमित टीकाकरण करवाने आने वाली माताओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र तक पहुंचने के लिए महिलाओं को बच्चों को गोद में लेकर कई सीढ़ियां और चढ़ाई पार करनी पड़ती है।
प्रत्येक बुधवार को नियमित टीकाकरण दिवस होने के कारण सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस दिन विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए डेढ़ वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। लोगों का कहना है कि केंद्र का स्थान ऊंचाई पर होने के कारण महिलाओं को बच्चों के साथ सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। विशेष रूप से उन महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है जिनकी हाल ही में सीजेरियन डिलीवरी हुई है। ऐसे में छोटे बच्चों को संभालते हुए केंद्र तक पहुंचना उनके लिए चुनौती बन जाता है।
स्थानीय निवासी रमेश, मनीषा, राकेश और परवेज ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि नियमित टीकाकरण केंद्र को सड़क के समीप अथवा ग्राउंड लेवल पर स्थापित किया जाए। उनका कहना है कि इससे महिलाओं और बच्चों को राहत मिलेगी तथा टीकाकरण के लिए आने वालों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।