फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bachpan bachao abhiyaan in schools of ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब के स्कूलों में चला विशेष बचपन बचाओ अभियान

Thu, 29 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
bachpan bachao abhiyaan in schools of ponta
-इस खबर को न लगाएं--
विज्ञापन

पांवटा साहिब के स्कूलों में चला विशेष बचपन बचाओ अभियान
पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, बच्चों को अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की दी जानकारी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उपमंडल पांवटा साहिब के विभिन्न स्कूलों में विशेष बचपन बचाओ अभियान चलाया गया। पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत आयोजित इस जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बाल सुरक्षा और बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई।

अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों से अवगत करवाया। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण से बचने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान में पांवटा साहिब कोर्ट नंबर-एक के वरिष्ठ सिविल जज विकास गुप्ता, कोर्ट नंबर-दो के सिविल जज राधव शर्मा, अधिवक्ता मंजीत कुमार, अधिवक्ता आमना बेगम, अधिवक्ता विजय कुमार, अधिवक्ता रंजीत सिंह चीमा और अधिवक्ता सौरभ तोमर ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं, पीएलवी संजीव कुमार, मंदीप कौर, आशा चौदान, अनीला और मोनिका ने भी अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब, बीबीजीती कौर स्मारक स्कूल पांवटा साहिब, जामनीवाला स्कूल, मिश्रवाला स्कूल, निहालगढ़ स्कूल और बाता मंडी स्कूल में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed