{"_id":"6ae08a7561ea92ed280f201c","slug":"havan-yagya-in-mahadev-mandir-kalaamb-nahan-news-c-177-1-nhn1006-192645-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन के साथ की विश्व कल्याण की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन के साथ की विश्व कल्याण की कामना
विज्ञापन
हिमाचल - हरियाणा की सीमा पर शिवालिक पहाड़ियों पर स्थित दो प्राचीन मंदिरों की पैदल यात्रा करते ना
योग साधकों ने झंडा महाकालेश्वर और सतकुंभ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
तीन किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा में दिखा योगाभ्यास का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल-हरियाणा सीमा से सटे शिवालिक क्षेत्र के प्राचीन झंडा महाकालेश्वर और सतकुंभ महादेव मंदिर में भारतीय योग संस्थान, नारायणगढ़ के योग साधकों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक यात्रा के दौरान साधकों ने हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
यात्रा के पहले चरण में योग साधक झंडा महाकालेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद हवन-यज्ञ में 108 आहुतियां डाली गईं। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके बाद साधकों ने पहाड़ी रास्ते से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित प्राचीन सतकुंभ महादेव मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। योग साधिका निशु सैनी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
यात्रा में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ योग साधकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते पर पैदल यात्रा के दौरान साधकों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति भी देखने को मिली। सभी ने आपसी सहयोग से यात्रा पूरी की।
विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान, नारायणगढ़ के वरिष्ठ योग साधक संजय धीमान ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में स्फूर्ति और सहनशक्ति बनाए रखने में मदद मिलती है। पहाड़ी रास्ते पर पैदल चलते समय साधकों को इसका अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से प्रकृति के बीच समय बिताने के साथ आपसी मेलजोल और आध्यात्मिक जुड़ाव भी बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान नियमित योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर रामनाथ धीमान, अमित वालिया, मनोज वालिया, रमाशंकर, नवीन सैनी, शोभित अग्रवाल, वैभव चौधरी और निशु सैनी सहित कई योग साधक मौजूद रहे।